BS6 Emission Norms Phase II : केंद्र सरकार का और एक झटका! ‘इस’ नए नियम से बढ़ेंगे वाहनों के दाम

BS6 Emission Norms Phase II : केंद्र सरकार पिछले कुछ दिनों से ऑटो सेक्टर में कई बड़े बदलाव कर रही है। हालांकि ये बदलाव लोगों की सुरक्षा और तकनीक को ध्यान में रखते हुए होंगे, लेकिन इसका बुनियादी असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। कुछ दिनों पहले सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली 2 कंपनियों हीरो और ओकिनावा की सब्सिडी बंद कर दी थी। इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कई कंपनियों को नोटिस भी भेजे गए थे। अब और एक बड़ी खबर सामने आई है।

BS6 Emission Norms Phase II

यह भी पढ़े: Maruti vs Tata : मारुती की की ‘इस’ SUV ने तोड़ दिया टाटा का घमंड, जानिए क्या है पूरा मामला?

इसके बाद जैसे-जैसे तकनीक से जुड़े कुछ बड़े बदलाव होंगे, वाहनो की कीमतों में इजाफा होगा। बीएस6 (BS-6) वाहन अब दूसरे चरण में यानी अप्रैल 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पहली बार इन बीएस6 वाहनों को 2020 में पेश किया गया था, जो ऑटो कंपनीयो के लिये एक बड़ा खर्च था। तब भी, वाहनों की कीमत में काफी वृद्धि हुई थी। लेकिन अब इस बार दूसरे चरण में किमते पहले चरण के हिसाब से कम होगी। मिली जानकारी के मुताबिक बीएस6 के पहले चरण के दौरान ऑटो कंपनियों को 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ा था। अब इस बार ऑटो कंपनियां इस नई लागत को पूरा करने के लिए वाहनो की कीमतों में इजाफा करेंगी। इसलिए अप्रैल 2023 से आपको वाहन खरीदते समय अधिक भुगतान करना होगा। (bs 6 emission norms)

महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ईंधन की कीमतें अभी भी कम होती नहीं दिख रही हैं। इसी तरह नई कारों के दाम भी बढ़ने वाले हैं, जिससे आम लोगों का खर्च और बढ़ जाएगा।

(🚘 बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें :- https://wa.me/919850875845?text=I-am-interested%20

Leave a Comment