Honda Activa 7G First Look : सबके दिलों की धड़कन ACTIVA अब नए अवतार में, होंडा ने दिखाई Activa 7G  की झलक!

Honda Activa 7G First Look: भारत में जब भी कोई स्कूटर की बात करता है, सबसे पहले उनकी नजर में होंडा  की एक्टिवा ही आती है। जो प्यार इस गाड़ी को मिलता है शायद ही किसी और स्कूटर को मिलता है। इसी बिच एक्टिवा खरीदने की सोच रहे हो तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

 

एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों में शामिल है। हौंडा ने अपनी सबसे मशहूर स्कूटर का नया मॉडल लॉंच करने की तैयारी ख़त्म कर दी है। अब किसी भी वक्त बाजार में आपको एक्टिवा का नया मॉडल देखने को मिल सकता है। आइए जानते है इस खबर के बारे में विस्तारित जानकरी…

 

होंडा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘कमिंग सून’ कैप्शन के साथ एक स्कूटर का टीजर लॉन्च किया है। टीजर में स्कूटर का चेहरा देखा जा सकता है। हालाँकि इस टीजर में पूरा स्कूटर नजर नहीं आया लेकिन आगे का हिस्सा दिखाया गया है। यह स्टैंडर्ड एक्टिवा जैसा ही है।

 

स्कूटर सेगमेंट में होंडा के दोपहिया पहले से ही अच्छी बिक्री कर रहे हैं। बिक्री को और बढ़ावा देने के लिए त्योहारी सीजन में अब ‘Activa 7G ‘ नाम भी लिखा गया है। गौरतलब है की अभी तक इस स्कूटर की लॉंच की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। मन जा रहा है यह दशहरा या दिवाली के त्योहारी समय में लॉंच  हो सकती है। (Honda Activa 7G  Launch Date)

 

Honda 7G में 6G की तुलना में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। जैसा कि 6G बनाम 5G में देखा गया है। कंपनी ने Activa 6G में ही BS6 दिया था और यह एक बड़ा अपडेट था। हालांकि, Activa 7G में वही पुराना पावरट्रेन मिलने की संभावना है। इसमें 110cc का इंजन मिलेगा, जो 7.68 bhp और 8.79 Nm जनरेट करने में सक्षम है। (Honda Activa 7G all specification)

 

Honda Activa 7G में 6G जैसी फ्यूल कैपेसिटी, बूट स्पेस, 692 एमएम सीट हाइट, साइलेंट स्टार्टर मोटर जैसी तमाम चीजें मिलेंगी। Honda Activa 7G में एक्टिवा 6G के डीलक्स वैरिएंट के समान  फिटमेंट के रूप में एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और LED हेडलाइट्स मिल सकती हैं।

 

Leave a Comment