Honda Activa Electric : ‘इस’ दिन लॉन्च होगी होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक; देखिए, क्या है कीमत और रेंज

thegadiwala
2 Min Read

Honda Activa Electric : होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। दमदार माइलेज, अच्छी सीटिंग व्यवस्था, बजट कीमत के चलते यह स्कूटर आज भी डिमांड में है। इस स्कूटर के कई वर्जन लॉन्च हुए लेकिन फिर भी लोकप्रियता कम नहीं हुई। स्कूटर सेगमेंट में हर उम्र के लोगों की पसंदीदा होंडा एक्टिवा अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी। कई दिनों से चर्चा में चल रही होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक (Honda Activa electric) कब लॉन्च होगी? इसकी जानकारी आखिरकार सामने आ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढे : इस 5 स्टार सेफ्टीवाली एसयुवी की बढ गयी डिमांड; किमत भी बजेट में, मायलेज भी है दमदार

जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, कई लोकप्रिय वाहन इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किए जा रहे हैं। अब होंडा कंपनी ने कहा है कि वह अपने लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा को इलेक्ट्रिक (Honda Activa electric) में लाएगी। हम इस स्कूटर को 2024 में भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए देखेंगे। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 बैटरी विकल्प में उपलब्ध होगा। इस होंडा एक्टिवा को आप स्वैपेबल बैटरी और फिक्स्ड बैटरी दोनों विकल्पों में खरीद सकते हैं।

ये भी पढे : टाटा पंच EV की कीमतों का हुआ खुलासा; पेट्रोल की तुलना में कितनी महंगी?

शुरुआत में इस स्कूटर को ग्लोबली एशिया, यूरोप और जापान में लॉन्च किया जाएगा। स्कूटर 2 वेरिएंट में उपलब्ध होगा, एक सामान्य और एक प्रीमियम। सामान्य वेरिएंट की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये होगी। जबकि एडवांस मॉडल की कीमत 1.5 लाख रुपये तक होगी। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक मौजूदा मार्केट लीडर्स जैसे ओला, एथर, ओकिनावा को कड़ी टक्कर देगी। कंपनी ने अभी कीमत और रेंज के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कुछ देशों में यह स्कूटर 2025 तक लॉन्च हो सकता है।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें : https://chat.whatsapp.com/E9lHqMYxbmv8DgIVKEyaQ9 )

Share This Article
Leave a comment