इस स्कूटर को देखते ही याद आ जाएगा बचपन; वेस्पा ने पेश किया मिकी माउस वर्जन स्कूटर । mickey mouse

thegadiwala
3 Min Read
mickey mouse

mickey mouse : मिकी माउस कई पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों का पसंदीदा कार्टून रहा है। मिकी माउस वॉल्ट डिज़्नी द्वारा निर्मित सबसे लोकप्रिय कार्टून में से एक है। अब डिज़्नी की १०० वी अनिवर्सरी पर प्रतिष्ठित ब्रांड वेस्पा ने डिज्नी मिकी माउस वर्जन बनाने के लिए डिज्नी के साथ सहयोग किया है। वेस्पा और डिज़्नी ने अपने लिमिटेड एडिशन पार्टनरशिप की घोषणा की है। वेस्पा दुनिया भर में अपनी प्रतिष्ठित डिज़ाइन के लिए जाना जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढे : टोयोटा ने भारत में लाया चलता-फिरता महल; SUV नहीं, दुनिया का आंठवा अजूबा है

वेस्पा ने क्लासिक स्टाईल को नई तकनीकों और आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़कर बाजार में सफलता हासिल की है। डिज़्नी की १०० वी अनिवर्सरी पर वेस्पा ने मिकी माउस वर्जन अनवील किया है। जिसके लिए वेस्पा प्रिमावेरा 50cc, 125cc और 150cc को काले, लाल, सफेद और पीले रंग में रंगा गया है। जो डिज्नी के प्रतिष्ठित मिकी माउस के लंबे समय से चले आ रहे रंग हैं। इसके डिज़ाइन को देखते ही मिकी माउस कार्टून की याद आ जाती है।

यह भी पढे : नेक्सोन को छोडो! 10.6 लाख में मिल रही है डुअल क्लाइमेट कंट्रोलवाली कार; किमत कम, फीचर्स ज्यादा

इस स्कूटर के पीले पहिये मिकी माउस के जूते की याद दिलाते हैं, जबकि ब्लॅक मिरर उसके गोल कानों की याद दिलाते हैं। स्कूटर के डैशबोर्ड पर मिकी माउस का कार्टून देखा जा सकता है। काले शेड में कई मिकी माउस कॅरेक्टर से बना एक सफेद ग्राफिक पैटर्न है। इन सबके अलावा, वेस्पा मिकी माउस वर्जन में सीट और फ्रंट एप्रन पर मिकी माउस के सिग्नेचर भी हैं। इस स्पेशल एडिशन स्कूटर के साथ मिकी माउस के लुक को पूरा करने के लिए समान रंगों में हेलमेट भी दिया जाएगा।

भारतीय बाजार की बात करें तो, वेस्पा भारत में 125cc और 150cc सेगमेंट में SXL और VXL स्कूटर रेंज पेश करता है। कंपनी ने हाल ही में अपने स्कूटर रेंज को नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स के साथ अपडेट किया है। वेस्पा प्राइमेरा स्कूटर रेंज में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इस वर्ष अपनी 100वीं वर्षगांठ पर वाहन निर्माता कंपनी के साथ डिज़्नी की यह दूसरी साझेदारी है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने 2023 न्यूयॉर्क ऑटो शो में एक विशेष संस्करण Ioniq 5 लाने के लिए हुंडई के साथ साझेदारी की थी।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें : https://chat.whatsapp.com/JzerC9H8qeBDcjbJCIwUsC )

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment