Skoda Octavia में आएंगे विलायती फीचर्स, भारतीय दिलों पर करेगी राज!

Skoda Octavia : Skoda जल्द ही भारत में अपने Octavia sedan का diesel variant लॉन्च करने जा रही है। यह UK-spec मॉडल होगा, जिसे पूरी तरह से इम्पोर्ट किया जाएगा। Autocar India की रिपोर्ट के मुताबिक, Skoda Auto India के ब्रांड डायरेक्टर Petr Janeba ने इस खबर की पुष्टि की है। यह मॉडल फेस्टिव सीजन में भारतीय सड़कों पर दिख सकता है।

कैसा होगा नया Skoda Octavia diesel?

Skoda Octavia diesel 2.0-litre engine variant भारत में GSR 870 रूल के तहत इम्पोर्ट किया जाएगा। यह वही मॉडल होगा, जो UK में बिक रहा है। इस UK-spec Octavia में 2.0-litre four-cylinder diesel engine मिलेगा, जो 150hp की अधिकतम पावर जनरेट करेगा।

Skoda Kodiaq का नया वर्जन भी होगा लॉन्च

Skoda जल्द ही भारत में 2025 Skoda Kodiaq को भी पेश करने वाली है। यह SUV Sportline और L&K वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। दोनों ट्रिम्स में विजुअल चेंज देखने को मिलेंगे, लेकिन इंजन सेम रहेगा।

Sportline वर्जन में chrome की जगह blacked-out elements दिए जाएंगे, जो grille, ORVMs, D-pillars समेत कई जगहों पर दिखेंगे। इंटीरियर में भी ब्लैक-आउट हाइलाइट्स और डार्क अपहोल्स्ट्री होगी। वहीं, L&K वर्जन में खास बैजिंग के साथ exterior और interior पर chrome elements मिलेंगे।

इंजन और पावर

नई Skoda Kodiaq में 2.0-litre turbo-petrol engine मिलेगा, जो 190hp की अधिकतम पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह 7-speed dual-clutch automatic gearbox के साथ आएगी। इसके अलावा, कंपनी 2025 के अंत तक Kodiaq RS वर्जन भी लॉन्च करेगी, जो ज्यादा पावरफुल होगा। अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

 

Leave a Comment