• Home
  • Cars
  • Electric Vehicles
  • News
  • General
  • FEATURED
  • Bikes
  • Goverment scheme
  • TOP STORIES
Facebook Twitter Instagram
The GadiwalaThe Gadiwala
  • Home
  • Cars
  • Electric Vehicles
  • News
  • General
  • FEATURED
  • Bikes
  • Goverment scheme
  • TOP STORIES
The GadiwalaThe Gadiwala
Home»Uncategorized»Best Electric Bicycle in India: सिंगल चार्ज में 40 किमी रेंज, कीमत सिर्फ 13 हजार; देखिए देश की सबसे सस्ती 5 ई-साइकिल
Uncategorized

Best Electric Bicycle in India: सिंगल चार्ज में 40 किमी रेंज, कीमत सिर्फ 13 हजार; देखिए देश की सबसे सस्ती 5 ई-साइकिल

the GadiwalaBy the GadiwalaAugust 8, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Best Electric Bicycle in India
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Best Electric Bicycle in India : पिछले दो सालों में भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी काफी विस्तार हुआ है। अभी भारत में 20 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड उपलब्ध हैं। कई इलेक्ट्रिक बाइक भी उपलब्ध हैं। ये स्कूटर और बाइक अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आते हैं। इसके साथ ही भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक साइकिलें भी उपलब्ध हैं। अगर आपके पास इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने का बजट नहीं है, तो आप इलेक्ट्रिक साइकिल खरीद सकते हैं। घर के पास 35 से 40 किमी के भीतर आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल सबसे अच्छा विकल्प है।

भारत में कई इलेक्ट्रिक साइकिलें उपलब्ध हैं जो सबसे कम कीमत पर आती हैं और अधिकतम राइडिंग रेंज प्रदान करती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 4 बेहतरीन इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन साइकिलों को चार्ज किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर पेडल भी किया जा सकता है।

पेट्रोल की कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। खासकर जिन लोगों को डेली ऑफिस के चलते 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करना होता है, अब उन्हें जेब से 1000 से 1200 रुपए तक एक्स्ट्रा खर्च करने पड़ रहे हैं। कुल मिलाकर हर दिन करीब 100 का पेट्रोल खर्च हो रहा है। इसी वजह से अब कई लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर या इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने रहे हैं। वहीं, कई लोग इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Bicycle) तक खरीद रहे हैं।

इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदने के कई फायदे हैं। पहला इसका मेंटेनेंस सबसे कम होता है। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ टायर पंचर ही होता है। इसका खर्च भी काफी कम है। 1 से 2 यूनिट में इलेक्ट्रिक साइकिल की बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। उसके बाद इन्हें 30 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यानी 1 यूनिट बिजली की कीमत 7 रुपए है, तब 14 रुपए के खर्च में ये 30 किलोमीटर तक चलेगी।

इलेक्ट्रिक साइकिल की खूबियों की बात करें तो इन्हें रखना और कहीं लेकर जाना दोनों ही आसान हैं. साथ ही इन्हें कमरे के अंदर भी आसानी में रखा जा सकता है और चार्ज किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर यूजर्स पैडल का भी उपयोगी कर सकते हैं. अधिकतर कंपनियां रिमूवेबल बैटरी देती है, जिनकी चार्जिंग आसान हो जाती है.

Avon E Bike :–

यह भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल में से एक है। यह साइकिल एक बार चार्ज करने पर 40 किमी तक की रेंज देती है। इसमें सेल्फ स्टार्ट का विकल्प भी दिया गया है। इस साइकिल की कीमत 12,749 रुपये है। यह साइकिल 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।

Batt:RE E-Cycle :-  इसे आप 29,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी बैटरी क्षमता 13 एएच है। इसमें डिस्क ब्रेक और लंबी ड्राइविंग रेंज मिलती है। इस साइकिल में LCD मॉनिटर भी दिया गया है।

Hero Lectro Electric C3 :-

हीरो लेक्ट्रो इलेक्ट्रिक सी3 बाजार में उपलब्ध सर्वोत्तम इलेक्ट्रिक साइकिलों में से एक है। कंपनी ने इस साइकिल में 250 वॉट का मोटर दिया है। जिससे यह साइकिल 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 30 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस साइकिल का वजन 70 किलो है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है।

Polarity Smart Executive :-

यह इलेक्ट्रिक साइकिल को आप 38 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। यह साइकिल एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस साइकिल की टॉप स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है। इसमें डिस्क ब्रेक सिस्टम है।

Unisex Exalta Electric Cycles :-
इस इलेक्ट्रिक साइकिल को अमेजन से 20,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। मॉडल और मॉडिफिकेशन के हिसाब से इसकी कीमत चेंज हो जाती है। इसमें रिमूवेबल रिचार्जेबल बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि 4-5 घंटे में ये फुल चार्ज हो जाती है। बैटरी से इसकी रेंज 20-25 किलोमीटर है, जबकि पेडेलक मोड में 30-35 किलोमीटर की रेंज देती है।

Best Electric Bicycle in India
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
the Gadiwala

Related Posts

धमाकेदार ऑफर! Maruti Swift खरीदने का सुनहरा मौका,अभी सिर्फ 1 लाख 65 हजार में!

March 24, 2023

Honda Activa Electric : होंडा ने कर दिया कमाल; लॉन्च होगा देश का पहला स्वैपेबल बैटरी वाला स्कूटर

March 22, 2023

Maruti Cars Black Edition Images

March 21, 2023
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

तगड़े डिस्काउंट के बाद भी फेल हुई महिंद्रा की जबरदस्त गाड़ी; पिछले महीने में तो हुआ सबसे बुरा हाल

March 24, 2023

Ola ADAS Feature : ओला ने किया कमाल; इस ‘नए’ फीचर से लगेगा हादसों पर फुल स्टॉप

March 24, 2023

धमाकेदार ऑफर! Maruti Swift खरीदने का सुनहरा मौका,अभी सिर्फ 1 लाख 65 हजार में!

March 24, 2023

Maruti Suzuki Jimny 5 door : इसी महीने लॉन्च होगी मारुति सुजुकी जिम्नी; थार का बजेगा बैंड

March 24, 2023

Maruti Suzuki Fronx : 7 लाख में घर लाएं मारुति सुजुकी फ्रोंक्स; दमदार माइलेज के साथ अगले महीने होगी लॉन्च

March 23, 2023

Hero Karizma New : हीरो की पहली स्पोर्ट्स बाइक का कमबॅक; अब होगा पल्सर का खेल खत्म

March 23, 2023

Tata Punch Mileage : टाटा पंच देगी पहले से ज्यादा माइलेज! देखीये, टाटा ने क्या किया कमाल

March 23, 2023
The Gadiwala
Facebook YouTube Twitter

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.