पेट्रोल, डीजल, सीएनजी सब भूल जाइए! अब ‘इस’ ईंधन से चलेगी कारें । Flex Fuel

thegadiwala
3 Min Read
Flex Fuel

Flex Fuel : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान है इसलिए पिछले कुछ सालों में पेट्रोल डीजल के लिए ऑप्शन्स खोजे जा रहे है। इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी बढ़ी रही है। अब देश की अग्रणी कंपनीयां पेट्रोल डीजल के ऑप्शन के तौर पर फ्लेक्स फ्यूल से चलनेवाले वाहन पेश कर रही है। वाहनों में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन ईंधन के रूप में गैसोलीन या इथेनॉल का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे वाहन ईंधन में 83 फीसदी इथेनॉल का उपयोग कर सकेंगे। फ्लेक्स-फ्यूल को पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण से बनाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढे : स्वराज कंपनी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता ट्रैक्टर, 6 साल की वारंटी फ्री; पढ़ें, क्या है कीमत, फीचर्स और माइलेज

इथेनॉल जैव उत्पाद हैं। यह गन्ना, मेज और अन्य सामग्री से उत्पादित होता है। इसकी कीमत भी कम है और लागत भी कम आती है। देश में गन्ना और मक्का का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। इथेनॉल उत्पादन से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लगातार देश में प्रदूषण कम करने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए वो पेट्रोल और डीजल के अलावा अन्य ईंधन विकल्पों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

वो लगातार इलेक्ट्रिक वाहन, हाइड्रोजन वाहन, इथेनॉल वाहन को बढ़ावा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटो कंपनियों को फ्लेक्स फ्यूल फ्रेंडली इंजन बनाने का निर्देश दिया था। टोयोटा भारत के लिए फ्लेक्स फ्यूल कार बनाने वाली पहली कंपनी है और दूसरी मारुति सुजुकी है। दोनों कंपनियां 2024 में अपनी कारें लॉन्च करेंगी।

ये भी पढे : Alto नही बल्की ‘ये’ है भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देनेवाली SUV; देती है 28 km का माइलेज

यह तकनीक केवल कंबशन इंजन के लिए है और इसमें इंजन से संबंधित ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। इसलिए इनकी कीमत भी पेट्रोल और सीएनजी कारों के आसपास होने की उम्मीद है। सरकार इन कारों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी की घोषणा भी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ये कारें सामान्य कारों से काफी सस्ती होंगी। इनका माइलेज सामान्य पेट्रोल कार से करीब 15 % ज्यादा होगा। इसके साथ ही भविष्य में पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल आधारित फ्लेक्स ईंधन की कीमतें भी कम हो सकती हैं।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें https://chat.whatsapp.com/JzerC9H8qeBDcjbJCIwUsC )

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment