काइनेटिक एनर्जी ने स्कूल टॉपर्स के लिए डिलिवर किए 200 फ्लेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर

thegadiwala
3 Min Read

kinetic green energy & power solutions : देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की काफी डिमांड है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर सबसिडी प्रदान कर रही है। प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दे रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काइनेटिक ग्रीन एनर्जी ने मध्य प्रदेश सरकार को दिए है।

- Advertisement -

जरूर पढे : भारतीय और अमेरिकी ट्रकों में क्यों होता है इतना अंतर?

पुणे स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी ने मध्य प्रदेश सरकार को अपने फ्लेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की 200 युनिट्स वितरित की हैं। काइनेटिक ग्रीन फ्लेक्स एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जो 3.1kWh बैटरी पैक से एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदे गए थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह में छात्रों को काइनेटिक ग्रीन ईवी वितरित किए थे।

यह एक बार चार्ज करने पर 120 किमी की रेंज देता है। इस स्कूटर को चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है। फीचर्स की बात करें तो इस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस), एक होम मोड जो चार्ज को रिजर्व रखता है, एक एंटी-थेफ्ट अलार्म, एक डिजिटल डिस्प्ले और बहुत कुछ मिलता है।

ये भी पढे : सिर्फ 7 हजार में घर लाएं 73 km माइलेज वाली TVS Sport; जानें पूरा प्लान

रेट्रो स्टाइल वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर गोल हेडलैंप, फ्लैट सीट, बीएलडीसी हब मोटर और अलॉय व्हील के साथ आता है। ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 72 किमी प्रति घंटा है। इसका वजन 100 किलोग्राम है और ग्राउंड क्लीयरेंस 190 mm है। काइनेटिक फ्लेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.18 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें : https://chat.whatsapp.com/E9lHqMYxbmv8DgIVKEyaQ9 )

Share This Article
Leave a comment