• Home
  • Cars
  • Electric Vehicles
  • News
  • General
  • FEATURED
  • Bikes
  • Goverment scheme
  • TOP STORIES
Facebook Twitter Instagram
The GadiwalaThe Gadiwala
  • Home
  • Cars
  • Electric Vehicles
  • News
  • General
  • FEATURED
  • Bikes
  • Goverment scheme
  • TOP STORIES
The GadiwalaThe Gadiwala
Home»Electric Vehicles»इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा का बड़ा धमाका! कंपनी ला रही है 5 इलेक्ट्रिक कारें
Electric Vehicles

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा का बड़ा धमाका! कंपनी ला रही है 5 इलेक्ट्रिक कारें

the GadiwalaBy the GadiwalaAugust 7, 2023Updated:August 7, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook WhatsApp Twitter Telegram
Mahindra Electric Car
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Mahindra Electric Car : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। साथ ही कई कंपनियों द्वारा नई इलेक्ट्रिक कारें भी पेश की जा रही हैं। अब महिंद्रा कंपनी भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दबदबा बनाने के लिए 5 और इलेक्ट्रिक कारें पेश करने जा रही है। महिंद्रा ने घोषणा की है कि कंपनी अक्टूबर 2026 तक पांच बॉर्न-इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने वाली है। कंपनी ने 15 अगस्त, 2022 को यूनाइटेड किंगडम में अपनी मॉडल रेंज का प्रदर्शन किया और महिंद्रा ने ईवी व्यवसाय के लिए 10,000 करोड़ रुपये इन्व्हेस्टमेंट की घोषणा की।

महिंद्रा ग्रुप के ऑटो और फार्म सेक्टर के कार्यकारी निदेशक, राजेश जेजुरिकर ने कहा, हमारे पास एक बहुत ही रोमांचक पोर्टफोलियो है। इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में और कारें लाने का फैसला किया है।

आने वाली सभी ईवी महिंद्रा के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी। प्लेटफ़ॉर्म 60-80kWh की बैटरी क्षमता के साथ ब्लेड और प्रिज़मैटिक सेल स्ट्रक्चर दोनों का उपयोग करेगा। आर्किटेक्चर 175kW तक की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में 80 % तक चार्ज हो सकती है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर निर्मित वाहन या तो सिंगल-मोटर या डुअल-मोटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ हो सकते हैं।

ये भी पढे : ओला और एथर की होगी छुट्टी; मार्केट में आ रहा है बजाज का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

महिंद्रा XUV.e8 :
e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा XUV700 के समान होगी। हालांकि यह XUV700 की तुलना में 45 मिमी लंबा, 10 मिमी चौड़ा और 5 मिमी लंबा है, जबकि व्हीलबेस सिर्फ 7 मिमी लंबा होगा। XUV.e8 में 80kWh बैटरी पैक मिलता है जो 230hp पावर जनरेट करता है। इसे दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

महिंद्रा XUV.e9 :
मई 2021 में, महिंद्रा ने XUV700 SUV के कूप वर्जन की घोषणा की। इसको XUV900 कहा जाने की संभावना है और इसमें पीछे की ओर ढलान वाली छत होगी। इस कूप एसयूवी का एक EV वर्जन भी होगा, जिसे XUV.e9 कहा जाएगा। इसमें XUV.e8 SUV के समान पावरट्रेन दिए जाने की उम्मीद है। इस मॉडल को अप्रैल 2025 तक लॉन्च करने की उम्मीद है।

जरूर पढे : 160km की शानदार रेंज के साथ लौंच हुई धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर; ओला को देगी टक्कर

महिंद्रा BE.05 :
BE.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। एसयूवी 2024 तक मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एसयूवी टाटा कर्व को टक्कर देगी।

महिंद्रा बीई रॉल-ई
महिंद्रा बीई रॉल-ई, ​​बीई.05 एसयूवी का ऑफ रोड फोकस वर्जन है। Rall-E एसयूवी में बॉडी पर क्लैडिंग, रिप्रोफाइल फ्रंट और रियर बंपर, मोटे ऑफ-रोड टायर और एक अतिरिक्त टायर के साथ छत पर लगा कैरियर मिलता है। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी को अक्टूबर 2025 के आसपास ही लॉन्च किया जाएगा।

महिंद्रा BE.07 :
BE.07, BE.05 से थोड़ा बड़ा है, हालांकि दोनो एक ही प्लेटफॉर्म पर है। इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ है। BE.07 SUV के अक्टूबर 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें : https://chat.whatsapp.com/E9lHqMYxbmv8DgIVKEyaQ9 )

Mahindra Electric Car
Share. Facebook WhatsApp Telegram Pinterest
the Gadiwala

    Related Posts

    पेट्रोल की टेंशन खत्म! सिंगल चार्ज में 180 किमी की रेंज देगी यह दमदार इलेक्ट्रिक बाइक

    September 20, 2023

    आ गया होंडा का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर; वजन सिर्फ 19 किलो, ब्रीफकेस की तरह कहीं भी ले जाओ

    September 20, 2023

    100 किमी की रेंजवाला इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल रहा है ‘इतने’ सस्ते में

    September 19, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    महिंद्रा ने ग्राहकों को दिया झटका; थार के साथ साथ बढ़ाईं ‘इन’ 3 एसयूवी की कीमतें

    September 21, 2023

    बीच सड़क पर शुरू हुई पुलिस की फाईट; वीडियो हुआ वायरल

    September 21, 2023

    Tata Nexon CNG Launched Date : Tata की लोकप्रिय Nexon जल्द आएगी CNG अवतार में! इतनी होगी कीमत, मिलेंगे खास फीचर्स

    September 21, 2023

    Compact Suv Under 10 Lakhs : Nexon, Fronx, Kiger और Magnite कौन सी है बेस्ट SUV? चेक करें Price

    September 21, 2023

    फिरसे बढा ‘इस’ 5.73 लाख की CNG कार का वेटिंग; फिरसे आयी डिमांड में

    September 21, 2023

    ‘इस’ शानदार SUV पर मिल रहा है 87000 रुपये का बंपर डिस्काउंट; ब्रेज़ा को देती है तगडी टक्कर

    September 20, 2023

    भारतीय सड़कों पर जल्द ही दौड़ेगी Tata Sumo 2023; देखें, कैसा है नया लुक

    September 20, 2023
    The Gadiwala
    Facebook YouTube Twitter

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.