महिंद्रा का बड़ा ऐलान; इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आएंगी बोलेरो और स्कॉर्पियो

thegadiwala
2 Min Read
mahindra scorpio electric, bolero electric

mahindra scorpio electric, bolero electric : अब कई कंपनियां अपने लोकप्रिय वाहनों को इलेक्ट्रिक में ला रही हैं। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अग्रणी है। मारुति ने यह भी कहा है कि, वह अपनी स्विफ्ट हाइब्रिड और वैगनआर को इलेक्ट्रिक में ला रही है। इसी बीच महिंद्रा ने एक बड़ा ऐलान किया है, महिंद्रा की लोकप्रिय बोलेरो और स्कॉर्पियो को अब इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढे : भारतीय और अमेरिकी ट्रकों में क्यों होता है इतना अंतर?

जैसा कि राजेश जेजुरिकर (महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ, ऑटो और फार्म सेक्टर) ने बताया, हमारी बोलेरो और स्कॉर्पियो जल्द ही इलेक्ट्रिक वर्जन में दौड़ती नजर आएंगी। इतना ही नहीं, महिंद्रा के सभी ICE ब्रांड्स को इलेक्ट्रिक में पेश किया जाएगा। ये दोनों गाडियां अप्रैल 2026 तक लॉन्च हो सकती हैं। क्योंकि उससे पहले महिंद्रा कंपनी थार समेत ३ और कारें इलेक्ट्रिक में लाने जा रही है।

जरूर पढे : अब पेट्रोल का टेन्शन खतम; 140km रेंज और हायटेक फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर लौंच

इलेक्ट्रिक बोलेरो और इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो दोनों ही ऑफ-रोडिंग में सक्षम होंगी। पॉवर में भी कोई खास अंतर नहीं आएगा। दोनों कारों में कई हाईटेक फीचर्स दिए जाएंगे। लुक और डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्यादा आकर्षक लुक के लिए ये बदलाव किए जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने अभी तक इन इलेक्ट्रिक कारों के माइलेज और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें : https://chat.whatsapp.com/E9lHqMYxbmv8DgIVKEyaQ9 )

Share This Article
Leave a comment