खुलेगा भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, 22Km के लिए 18,000 करोड़ खर्च; मुंबई से पुणे तक सिर्फ 90 मिनट में । Mumbai Sea Bridge

thegadiwala
2 Min Read
mumbai sea bridge

Mumbai Sea Bridge : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिलहाल बहोत बडे बडे काम शुरू कर दिये है। सड़क निर्माण के कई नए रिकॉर्ड इस मंत्रालय के नाम हैं। कुछ महीने पहले, परिवहन और सड़क विकास मंत्रालय ने भारत के सबसे बड़े समुद्री पुल के निर्माण का बीड़ा उठाया। अब यह काम पूरा हो चुका है और जल्द ही यह पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

- Advertisement -

इस पूल को बनने में करीब 4 साल का समय लगा है। इस पूल की कुल लंबाई 22 किमी है। इस पूल को बनाने में 18 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। MTHL ब्रिज में सबसे लंबे ओर्थोट्रोपिक स्टील डेक का इस्तेमाल किया गया है और यह ब्रिज मुंबई से पुणे तक सिर्फ 90 मिनट में सफर तय करेगा। इस ब्रिज से एक और अहम बात होगी। आपको 30-40% ईंधन की बचत होगी।

इस सड़क पर टोल सिस्टम भी काफी हाईटेक है। इस सड़क पर यात्रा करते समय, भले ही आपकी गति 100 किमी प्रति घंटा हो, टोल स्वचालित रूप से काटा जा सकता है। जिससे टोल बूथ पर भीड़ नहीं लगेगी और समय भी बर्बाद नहीं होगा।

यह भी पढे : 10-15 साल पुरानी कार मालिकों को बड़ी राहत; सरकार ने लागू किये नए नियम

क्या होंगे इस ब्रिज के फायदे :-
1) इससे ईंधन और समय की बचत होगी।
2) मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी।
3) मुंबई के शिवड़ी से नवी मुंबई के चिर्ले तक का सफर सिर्फ 20 मिनट में…
4) देश का पहला सबसे बड़ा समुद्री पुल…

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें :-https://chat.whatsapp.com/FqujDgz8Bun5Npp40BnEmv)

Share This Article
Leave a comment