अब हर सड़क पर दौड़ेगी BMW की सुपरबाइक; ‘इस’ भारतीय कंपनी से मिलाया हाथ!

नई दिल्ली:

जैसे कि हम सभी जानते है, BMW के नाम से ही हमारी आंखे चमक जाती है। प्रीमियम और लगझरी कार निर्माता BMW की गाड़ियों के देशभर में करोड़ो दीवाने है। गौरतलब है कि BMW प्रीमियम सुपरबाइक्स भी बनाती है। अपनी महंगी कारों की तरह BMW की बाइक्स भी काफी महंगी होती है। हालांकि अब कंपनी ने बड़ी घोषणा की है जिसके चलते अब आम आदमी भी BMW की बाइक्स खरीद सकता है। आइए जानते है इसके बारे पुरी जानकारी विस्तार से!

BMW के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि ने अब मनीकंट्रोल पोर्टल से हुई बातचीत में बताया है कि वे वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय दोपहिया निर्माता के साथ एक उच्च प्रदर्शन वाली इलेक्ट्रिक बाइक विकसित करना चाहते हैं। जिससे कसर उद्योग की तरह बाइक सेगमेंट में बड़ा विस्तार किया जा सके।

उन्होंने इस दौरान स्पष्ट किया है कि, यह साझेदारी भारतीय दिग्गज TVS मोटर्स के साथ होगी। यह साझेदारी TVS की कम लागत वाली विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला क्षमताओं का लाभ उठाएगी। इसके अलावा जर्मन मोटरसाइकिल ब्रांड से इसकी इंजीनियरिंग और डिजाइन क्षमताओं का लाभ उठाएगी।

BMW मोटरराड ने CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अमेरिका और यूरोपीय बाजारों के लिए बेचना शुरू कर दिया है। अब यह भारतीय, चीनी और अन्य बाजारों में इलेक्ट्रिक बाइक में बड़ी उपस्थिति हासिल करना चाहता है। मनीकंट्रोल से बात करते हुए, स्टीफन रीफ ने कहा, “भविष्य में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर हमारे वॉल्यूम का एक प्रमुख हिस्सा होगा। हमने अपना ई-स्कूटर यूरोप में लॉन्च किया है और हमारी अपेक्षा से काफी अधिक मांग है।”

इस बीच, BMW मोटरराड इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो को नए G310 RR के लॉन्च के साथ अपडेट किया है, जो TVS की मशहूर Apache RR 310 का एक नया रूप है।

Leave a Comment