4-5 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल; देखें, क्या है वजह

thegadiwala
3 Min Read
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today : पिछले एक साल में पेट्रोल-डीजल के दाम बिल्कुल भी कम नहीं हुए हैं। 100 के पार पहुंच चुका पेट्रोल अब भी 100 के अंदर नहीं है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के कारण कई लोगों ने पैसे बचाना शुरू कर दिया है। लेकिन अब सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए जल्द ही फैसला ले सकती है। पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपये सस्ता हो सकता है। केंद्र सरकार अचानक ये फैसला क्यों ले रही है? ये सवाल तो आपने अपने ही मन से पूछा होगा? अब आइए जानते हैं इसका जवाब…

- Advertisement -

जरूर पढे : टोयोटा ने भारत में लाया चलता-फिरता महल; SUV नहीं, दुनिया का आंठवा अजूबा है

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ गई है। रोज़मर्रा की ज़रूरतों की चीज़ों के दाम बढ़ गए हैं और नतीजा ये हुआ है कि महंगाई अब काफी हद तक बढ़ गई है। जब परिवहन महंगा हो जाता है तो बाकी चीजें भी अपने आप महंगी हो जाती हैं। अब अगर पेट्रोल-डीजल के दाम थोड़े-थोड़े भी कम हो जाएं तो बाकी चीजें अपने आप सस्ती हो जाएंगी, परिणामस्वरूप आम लोग सरकार से खुश होंगे। लेकिन ये सब करने के पीछे सरकार का एक मकसद है। अगले कुछ महीनों में राज्यों के अहम चुनाव हैं। अगर सरकार ने महंगाई कम करने पर ध्यान नहीं दिया तो लोग उन्हें वोट नहीं देंगे, जिससे सरकार को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढे : 2023 में आयेगी जिओ इलेक्ट्रिक स्कूटर; सिर्फ 17 हजार किमत और ‘ईतना’ होगा मायलेज

केंद्र सरकार इस फैसले को अगस्त महीने में लागू कर सकती है। क्योंकि अगले 2-3 महीने में चुनाव हो सकते हैं। इस बीच पेट्रोल-डीजल के दाम 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे। जिन राज्यों में चुनाव होते हैं, वहां सत्ताधारी पार्टी सत्ता में है, अगर वह वहां हारती है तो सत्ता भी खो सकती है। इसलिये पेट्रोल-डिझल के रेट सरकार कम करेगी ही करेगी।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें https://chat.whatsapp.com/JzerC9H8qeBDcjbJCIwUsC )

Share This Article
Leave a comment