आख़िरकार लॉन्च हुआ 32 किलो का इलेक्ट्रिक स्कूटर; कीमत पढ़कर हो जाएंगे शॉक

thegadiwala
2 Min Read
Thomus Twinner T11 Pro

सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार इसके लिए कई तरह के शोध और प्रयोग कर रही है और वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कई प्रयोग चल रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कम लागत पर लोगों को अधिकतम लाभ कैसे प्रदान किया जाए। अब एक कंपनी ने 32 किलो का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे। देखा जाये, तो इसका स्ट्रक्चर सायकल जैसा है।

- Advertisement -

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम Thomus Twinner T11 Pro है और इसमें दमदार बैटरी दी गई है। 1,638Wh बैटरी के साथ आने वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर जबरदस्त स्पीड से चल सकता है। यह महज 3.6 सेकेंड में 45 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। खास बात यह है कि इस स्कूटर का लुक बेहद आकर्षक है। इतनी पॉवर के साथ यह स्कूटर 70Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

जरूर पढे : स्वराज कंपनी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता ट्रैक्टर, 6 साल की वारंटी फ्री; पढ़ें, क्या है कीमत, फीचर्स और माइलेज

इस स्कूटर में 3.5 इंच डिस्प्ले, मोबाइल फोन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 12 स्पीड पिनियन गियरबॉक्स जैसे कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर ब्लैक सैटिन, व्हाइट सैटिन, पेट्रोल ब्लू और आइस ब्लू रंग में उपलब्ध है। आइए अब जानते हैं सबसे महत्वपूर्ण जानकारी। स्कूटर की कीमत 10,915 डॉलर (लगभग 8.9 लाख रुपये) है। पढ़कर चौंक गये ना…9 लाख कीमत क्यों रखी? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो आपको ये स्कूटर चलाना होगा भाई….

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें https://chat.whatsapp.com/JzerC9H8qeBDcjbJCIwUsC )

Share This Article
Leave a comment