Auto Expo 2023 में सबकी नजरे होंगी Tata पर, इन गाड़ियों के साथ Tata करेगी बड़ा धमाका!

Auto Expo 2023: कुछ ही दिनों में Auto Expo 2023 शुरू होने वाला है। इस एक्सपो में दुनियाभर की कई दिग्गज कंपनिया अपने आने वाले मॉडल्स को शोकेस कर सकती है। इसमें सबसे ज्यादा स्पॉटलाइट भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक Tata  पर सबकी नजरे होने वाली है। क्योंकि, Tata  कुछ  दमदार गाड़िया इस Expo में लॉंच कर सकती है। आइए जानते है इसके बार में विस्तार से… 

13 जनवरी से 18 जनवरी तक चलने वाले इस Expo में टाटा अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक EV का एक प्रीमियम मॉडल दिखा सकती है। हम बात कर रहे है Tata  Avinya  की। टाटा की यह गाडी किसी भी मामले में टेस्ला से कम नहीं होगी ऐसा जानकारों का मानना है। लुक्स और फीचर्स के मामले में यह काफी प्रीमियम कार है। इस गाडी के शोकेस से टाटा सब का ध्यान अपनी और आकर्षित कर सकती है। गौरतलब है की प्रीमियम EV  में Tata Curvv भी शोकेस होगी। जिस वजह से Tata के ऊपर सबकी नजरे बनी हुई है। 

टाटा की Tata  Avinya और Tata  Curvv के आलावा अपनी मशहूर गाडी Tata Punch  का भी इलेक्ट्रिक संस्करण लॉंच कर सकती है। या फिर उसकी झलकी दिखा सकती है। Tata EV सेगमेंट में भारत में बना हुआ अपना दबदबा किसी भी हालत में गंवाना नहीं चाहेगी। इसलिए उनकी हर EV कार बढ़िया होगी। बजट सेगमेंट में यह मॉडल काफी कमाल कर सकता है। 

EV के अलावा टाटा अपनी लोकप्रिय गाडी Tata Nexon का फेसलिफ्ट मॉडल भी इस Expo में लॉंच करने वाली है। साथ ही मन जा रहा है सफारी और हरियर जैसी महंगी गाड़ियों के भी फेसलिफ्ट वर्जन देखने को मिल सकते है।

Leave a Comment