महिंद्रा कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बेहतरीन ऑफर; मिल रहा है 1.25 लाख का बंपर डिस्काउंट

thegadiwala
2 Min Read
discount on mahindra car

mahindra offers : महिंद्रा कंपनी की कारों की ग्रामीण इलाकों में काफी डिमांड है। भारत के किसी भी ग्रामीण इलाके में बोलेरो और स्कॉर्पियो जरूर दिख जाएंगी। खराब सड़कें, बारिश और बाकी समस्या के बावजूद महिंद्रा की कार हर हाल में आगे बढ़ती है। इसलिए लोगों ने महिंद्रा पर भरोसा किया और आज भी ग्रामीण इलाकों में कार खरीदते समय हमेशा महिंद्रा कंपनी की कारों को प्राथमिकता दी जाती है। अब महिंद्रा कंपनी ने अपनी कारों पर बेहद खास ऑफर दिया है। इस ऑफर के जरिए अब आप कम पैसे में कार खरीद सकते हैं।

- Advertisement -

ये भी पढे : 140 KM की रेंज और किमत भी बजेट में; अब आयेगा असली मजा

खास बात यह है कि यह ऑफर पॉपुलर कारों पर दिया जा रहा है। XUV400, Marazzo, XUV300, बोलेरो और बोलेरो नियो पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन कारों पर 1.25 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मराजो के सभी वेरिएंट पर 73,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार पर भी छूट मिल रही है। इलेक्ट्रिक कार XUV400 पर 1.25 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

जरूर पढे : NANO जैसी इलेक्ट्रिक कार हुई लौंच; एक बार चार्ज करने पर चलेगी 1200Km, किमत सिर्फ 3.47 लाख

Mahindra XUV300 के पेट्रोल वेरिएंट पर 71,000 और डीजल वेरिएंट पर 46,000 से 71,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की पहली पसंद बोलेरो पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बताया गया है कि ये सभी ऑफर (mahindra offers) सिर्फ इसी महीने के लिए लागू हैं। साथ ही कंपनी ने कहा है कि इन सभी कारों के लिए ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है।

(बाईक-कारों पर ऑफ़र, जानकारी और सभी News प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करके ‘द गाडीवाला’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें : https://chat.whatsapp.com/E9lHqMYxbmv8DgIVKEyaQ9 )

Share This Article
Leave a comment